Uncategorized
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बना बाथरूम होता है अशुभ, छा जाती हैं कंगाली

वास्तु में घर के हर एक भाग को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। घर में बाथरूम में यदि किसी प्रकार का दोष हो तो भी इसका प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। बाथरूम से जुड़ी हुई कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। अन्यथा यह आपके घर में वास्तुदोष है। अगर कोई चीज वास्तु के अनुसार सही ना हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। जिसके कारण घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं बाथरूम में वास्तु का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। बाथरूम से जुड़ी इन खास नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
बाथरूम की दिशा
वास्तुशास्त्र के अनुसार बाथरूम कभी भी दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अक्सर घर में कोई न कोई बीमार होता रहता है।
अग्नि की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा अग्नि की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में पानी की बाल्टी, शाॅवर या नल नहीं होना चाहिए। नल या शाॅवर को उत्तर दिशा में लगवा सकते हैं। ये जल की दिशा मानी जाती है।
हल्का रंग करवाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में हमेशा हल्के रंग जैसे हल्का पीला, हल्का हरा आदि उपयोग करना चाहिए। वहीं सफेद रंग भी बाथरूम के लिए अच्छा माना जाता है।
इस कलर बाल्टी रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में ब्लू कलर की बाल्टी और मग रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत होती है। वहीं काले और लाल रंग की बाल्टी का बाथरूम में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
न लगाएं शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में शीशा लगाने की भी मनाही होती है। कहा जाता है कि शीशा एनर्जी रिफ्लेक्ट करता है। बाथरूम में सबसे ज्यादा नेगेटिव एनर्जी होती है। इसलिए यहां शीशा लगाने से बचना चाहिए।
मेन गेट के सामने न हो
वास्तु के अनुसार किचन के सामने या मेन गेट के सामने कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष होते हैं। साथ ही बाथरूम की टॉयलेट सीट हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
Uncategorized
PM मोदी का 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। चुनाव को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं और दोनों ही पार्टी के प्रमुख नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले उनकी सुरक्षा टीम रायगढ़ पहुंच चुकी है।
कई कार्यों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी भोपाल से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर दो बजे रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से पीएम हेलीकॉप्टर से कोंडातराई जाएंगे। पीएम मोदी 2:15 बजे कोंडातराई पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कोयला, उर्जा, रेल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के मंत्री भी रहेंगे मौजूद।
सरकारी कार्य्रकम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक कोंडातराई में आम जनता को संबोधित करेंगे। आम सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।
आज से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा
वहीं दूसरी ओर, चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा निकालने वाली है। यह परिवर्तन यात्रा आज 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू होगी। दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली इस पहली परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं जशपुरनगर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।
Uncategorized
20 August 2023 Rashifal: मेष से मीन तक, पढ़िए आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नहीं आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा व पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन करना हानिकारक हो सकता है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें।कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)आज आप बहुत दिनों से चल रहे काम की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा जॉब या व्यापार में बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। बच्चे और पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आप नया वाहन खरीद सकते हैं।कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)आज आप अपने किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नया मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक समस्या से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन ना करें नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनो से परेशान है आज वह काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़ों के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्त्रोत बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)आज आप सकारात्मक उर्जा से भरपूर रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। इन पर कार्य भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है, आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, यहाँ देखें लिस्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसका आदेश आज AICC ने जारी किया है. राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं.
देखें लिस्ट –

-
देश3 years ago
TMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम2 years ago
Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम2 years ago
पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम3 years ago
किराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़3 years ago
Chhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
मनोरंजन3 years ago
Radhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
क्राइम2 years ago
जिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
छत्तीसगढ़2 years ago
सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन