Free slot machine

  1. Avantages Vip Aviator: It would seem like Diamond Elite players have more work to do to have their bonuses released but this is not the case.
  2. How To Play Luck O' The Irish With One Hand - Hawaii has some of the most restrictive gambling laws of any state in the US.
  3. Depósito Gold Rush Cash Collect Con Tarjeta De Crédito: Speaking of Firmino Liverpools match-winner against PSG in the opening fixture there is no better candidate to back in the goalscorer markets.

Tap roulette app download

Woonsters - El Juego Que Hace Latir Tu Corazón
Legacy Of Dead has a classic setup of 5 reels by 3 rows, this includes 10 set pay lines.
Πλεονεκτήματα Του Παιχνιδιού Sugar Rush
Currently, the online casino is not providing promotions for the live casino.
You can enjoy our free European roulette game right now, with no download or sign-up required.

Slot machines in Brisbane Adelaide

Was Sollte Getan Werden Um Die Wahrscheinlichkeit Zu Verringern Im Gold Rush With Johnny Cash-Spiel Zu Verlieren
Andromeda online casino is a debutant that has already surpassed many experienced competitors.
Gold Star'ın Otomatik Oynatma Modu Nasıl Çalışır
Youll also find a big selection of jackpot pokies.
¿Cómo Se Compara Legacy Of Dead En Línea Con El Juego En Persona

Connect with us

छत्तीसगढ़

‘हमर लैब्स’ ने बढ़ाई जांच की सुविधा, अब हुई तक 57.46 लाख जांच

avatar

Published

on

रायपुर। प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में संचालित हमर लैब से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही अनेक तरह की जांच की सुविधाएं मिल रही हैं। ‘हमर लैब’ वाले जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की सुविधाओं में खासी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 तरह की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के हमर लैब में 60 प्रकार की जांच की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

राज्य के 16 हमर लैब में 1 अप्रैल 2022 से अब तक कुल 57 लाख 46 हजार पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री जांच की गई हैं। जिला अस्पतालों के हमर लैब में 120 और सीएचसी के लैब में 60 तरह की जांचराज्य का पहला हमर लैब फरवरी-2020 में रायपुर जिला चिकित्सालय में शुरू किया गया था। 1 अप्रैल 2022 से अब तक यहां सात लाख 48 हजार 128 जांचें की जा चुकी हैं। सुदूर वनांचल बीजापुर के जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 96 हजार 357, जगदलपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में छह लाख 55 हजार 812, कांकेर जिला अस्पताल में छह लाख 52 हजार 698, दुर्ग जिला अस्पताल में पांच लाख 48 हजार 951, बालोद जिला अस्पताल में चार लाख 63 हजार 330, सुकमा जिला अस्पताल में तीन लाख 69 हजार 621, बलौदाबाजार जिला अस्पताल में तीन लाख चार हजार 028, राजनांदगांव जिला अस्पताल में दो लाख 38 हजार 195, कोंडागांव जिला अस्पताल में दो लाख 12 हजार 439 और बलरामपुर जिला अस्पताल के हमर लैब में इस दौरान एक लाख 74 हजार 589 जांचें की गई हैं। हमर लैबपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित हमर लैब में अप्रैल-2022 से अब तक दो लाख 23 हजार 356 जांचें की गई हैं। इस दौरान मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हमर लैब में एक लाख 12 हजार 839, पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 70 हजार 052 और खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 हजार 603 जांचें की गई हैं। अंबिकापुर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भी इस वर्ष 6 फरवरी से हमर लैब संचालित है। 6 फरवरी 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक वहां दो लाख 55 हजार 738 जांचें की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मनरेगा से 1 लाख 96 हजार से अधिक श्रमिकों मिला रोजगार
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

PSC घोटाला युवाओं के भविष्य की हत्या: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत

avatar

Published

on

रायपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि पीएससी घोटाले पर युवाओं के भविष्य की हत्या होते है हम सबने देखा है। भाजपा युवा मोर्चा आपके समक्ष CGPSC -2021 में व्यापत भ्रष्टाचार को निम्न बिंदुओं में रख रहा है :- 1. वर्ष 2019 – वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ की समस्त भर्तियां पूर्णता विवादित रही है प्रत्येक भर्ती परीक्षा के न्याय हेतु राज्य के समस्त प्रतिभावान विद्यार्थियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील करनी पड़ी है। 2. वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के सर्वोच्च पद की आसंदी पर विराजित व्यक्ति की पुत्री हेतु विषय के नियमों में बदलाव करवा कर समय समाप्त हो जाने पर भी पुन: आवेदन की प्रक्रिया करवाई गयी तथा परीक्षा का आयोजन करते हुए सीधे परिणाम और मेरिट सूची जारी किया गया और पदस्थापना दी गयी परन्तु आज तक सम्बंधित विषय के अंकों की सूची आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया। 3. वर्ष 2019-20 में आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन मंत्रियों एवं अधिकारियों के सम्बन्धियों की नियुक्तियां किये जाने का आरोप लगाया गया। 4. वर्ष 2019 से छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के राज्य सेवा परीक्षा सम्बन्धी नियमों में संसोधन कर मॉडल उत्तर के दावा आपत्ति के पश्चात जारी होने वाले संशोधित उत्तर को बंद कर सीधे अंतिम परिणाम के समय जारी करने का नियम बनाया गया , जो छात्रों के मानसिक अवसाद का कारण बना। इसी बीच कई विद्यार्थियों ने आत्महत्या जैसे कदम भी उठाये है। 5. विगत दिवस छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसकी सूची जारी होने के पश्चात ही मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें   UP: सपा विधायक हरिओम यादव और कांग्रेस MLA नरेश सैनी BJP में शामिल

चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी जनों के पुत्र- पुत्रियां, कांग्रेस पार्टी के नेता के बेटी- दामाद का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची में शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है। 6. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था का कार्य प्रदेश में क्लास -2/3 के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती एवं नियुक्ति करना है परन्तु वर्ष-2022 में आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य (लेवल -1)के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा करवाई जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी। भाजयुमो समस्त प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की ओर से आपसे यह आग्रह करता है कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए और युवाओं के अधिकार के लिए उपरोक्त विषय पर आप सभी पत्रकार बंधु समस्त युवाओं की आवाज बने ताकि सत्ता के नशे में चूर और भ्रष्ट बहरी सरकार भी हमारी बात सुने और भाजयुमो की प्रमुख मांग करती है कि :- 1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2021 परिणाम में जितने भी उम्मीदवारों की नियुक्ति संदेहास्पद है, उनकी पारदर्शिता से जांच हो और उनकी नियुक्ति को जांच पूरी होने तक रोका जाय। 2. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2021 की राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 3. आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए। 4. आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए रिटायर्ड उच्च न्यायालय के जज से जांच शुरू करवाई जाए। इन सभी उपरोक्त बिंदुओं पर भाजयुमो रायपुर द्वारा 19 जून 2023 को “मुख्यमंत्री निवास घेराव” किया जायेगा, जिसमें हजारों युवा शामिल होंगें।भाजयुमो युवाओं की आवाज बन कर के इस गूंगी बहरी सरकार तक पहुँचा के रहेगी।युवाओं की कई सालों की मेहनत को इस सरकार ने बेच दिया सिर्फ अपना जेब भरने के लिए। इस सरकार 2018 युवाओं के भविष्य संवारने की बात कहीं थी पर कांग्रेस सरकार बनने के बाद युवा सड़क में धूप में संघर्ष करता पुलिस के डंडे खा रहे है अपनी नौकरी के लिए।इस सरकार ने कोई भी वादा पूरा किया नहीं है सिर्फ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। प्रेस वार्ता में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रविभगत जी , भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी, विकास मित्तल, राहुल राव, समीर परिकर, डॉ. गंधर्व पांडे, रितेश मोहरे, गोगीराज माकन, अमन यादव, प्रतीक साहू उपस्थित थे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी डिरेल, एक वैगन हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त

avatar

Published

on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी डिरेल हो गई। हालंकि बड़ा हादसा होने से बाल–बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन से हावड़ा की ओर जा रही मालगाड़ी का एक वैगन शुक्रवार डिरेल हो गई। जिससे मालगाड़ी का एक वैगन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे के बाद आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिरेल बोगी को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर की गई।काफी मशक्कत के बाद देर शाम तक मालगाड़ी की बोगी को पटरी पर लाया गया।

यह भी पढ़ें   UP: सपा विधायक हरिओम यादव और कांग्रेस MLA नरेश सैनी BJP में शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : वार्ड ब्वाय के पदों की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 26 जून से

avatar

Published

on

उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी वार्ड ब्वाय के पद पर भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार 26 जून से 16 अगस्त तक अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जायेगा।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी सत्यापन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नांदनमारा कांकेर में निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार अपने दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें   होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण योजनान्तर्गत अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र 22 अगस्त तक आमंत्रित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending