छत्तीसगढ़
सूरजपुर : वर्ष 2024 में पद्म पुरस्कार हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2023 तक

सूरजपुर। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कार हेतु वर्ष 2024 के लिये भी पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया जा रहा है। वर्ष 2024 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करने हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 15 सितंबर 2023 तक ऑनलाईन माध्यम से आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों या विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों या सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
कोई भी व्यक्ति किसी जाति व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र है। पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाऐंगे। नामांकन में अनुशंसित व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप में प्रशस्ति पत्र सहित उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में उल्लेखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। ऑनलाइन नामांकन करने की क्रमवार प्रक्रिया उपर्युक्त वेबसाइटwww.padmawards.gov.in पर दी गई है।
अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन नामांकन पश्चात् जिले के कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर में नामांकन पत्र की छायाप्रति जमा किया जाना है, जिससे जिले से प्राप्त समस्त प्रस्ताव को एकजाई कर उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जा सके। नामांकन की प्रक्रिया एवं पद्म पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी हेतु भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइटwww.padmawards.gov.in पर उपलब्ध है।
क्राइम
Bilaspur: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अपराधिक तत्वों पर करवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार के निर्देशन में थाना सरकंडा से एक टीम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी गई है पेट्रोलिंग द्वारा सूचना पर अलग-अलग क्षेत्र से दो व्यक्तियों रवि साहू को रामा ग्रीन सिटी के पास से, दुर्गेश साहु को बेहतराई से पकड़ा गया जिनमें पास से अलग-अलग 02 नग चाकू जप्त किया गया दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी 1- रवि साहू पिता टुक राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी राम ग्रीन सिटी तालाब के पास सरकंडा 2- दुर्गेश साहू पिता राधे साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रिकंडो अटल आवास चिंगराजपारा
छत्तीसगढ़
क्या राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव को जानबूझकर कहा चीफ मिनिस्टर?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल मीडिया हो रही खूब चर्चा
दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उन्हें लगा कि बोलने में चूक हो गई है। दरअसल, ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच तनातनी की लगातार चर्चा होती रही। राहुल गांधी के पास भी यह प्रकरण पहुंचा था। हालांकि, बाद में ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया, लेकिन राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीते दिनों की यादें फिर से ताजा हो गईं हैं।
छत्तीसगढ़
एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं PM मोदी, रायपुर में करेंगे रोड शो

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी लगातार चुनावी प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे आने वाले हैं।
2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। 2 नवंबर को कांकेर और 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।
-
देश3 years ago
TMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम2 years ago
Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम2 years ago
पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम3 years ago
किराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़3 years ago
Chhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
मनोरंजन3 years ago
Radhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
क्राइम2 years ago
जिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
छत्तीसगढ़2 years ago
सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन