छत्तीसगढ़
शर्बत-ए-मोहब्बत से मुस्लिम समाज करेगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में आगंतुकों का संस्कारधानी रायगढ़ में स्वागत

रायपुर। राम कथा में कई प्रसंगों में श्री राम के वन गमन व सीता माता की खोज के दौरान विभिन्न समुदायों के लोगों का जिक्र है जो उनके उद्देश्य पूर्ति में साथ जुड़ते चले जाते हैं। चाहे वह निषादराज हों जो वनवास में जा रहे श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा जी पार करवाते हैं या शबरी जिन्होंने सीता की खोज में निकले श्री राम को प्रेम से बेर खिलाए और आगे की राह बताई। इसी में एक प्रसंग आता है। श्री राम लंका के लिए सेतु निर्माण के लिए अपनी वानर सेना को निर्देशित करते हैं। सब जुट जाते हैं। एक गिलहरी भी इसमें सहयोग करने आगे बढ़ती है। उससे पूछा जाता है कि ऐसा क्यों, उसका जवाब होता है। शुभ कार्य में यथा संभव जितनी हिस्सेदारी हो उतना अच्छा, ऐसा श्रीराम का चरित्र है। उनके पुनीत उद्देश्यों के लिए सभी वर्ग आगे आये और रामायण की कथा में श्री राम सबके साथ उद्देश्यपूर्ति करते हैं।
कुछ इसी तरह से रायगढ़ में हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में भी हर वर्ग इसी तरह से आयोजन को सफल बनाने अपनी भागीदारी के लिए पहल कर रहा है। सफल आयोजन के लिए विभिन्न समुदाय जुटे हुए हैं। मुस्लिम समुदाय यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शर्बत ए मोहब्बत रखेगा। भीषण गर्मी में लोगों को तर करने यह पेशकश होगी। रायगढ़ के शेख सलीम नियारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ के रामलीला मैदान में 1 से 3 जून तक भव्य रामायण महोत्सव के आयोजन में मुस्लिम समाज प्रदेश और जिले से आने वाले आगंतुकों का स्वागत शर्बत-ए-मोहब्बत से करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए फक्र की बात है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के लिए कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ को चुना है।
यह रायगढ़ की तहजीब है जहां सब मिलकर रहते हैं। सुखदुख में साझीदारी करते हैं। इन सुंदर सरोकारों ने ही रायगढ़ को संस्कारधानी बनाया है। 3 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में श्रीराम के चरित स्मरण से संस्कारधानी की यह परंपरा और मजबूत होकर उभरने वाली है।
राम कथा की यह विशेषता है कि इस कथा के श्रवण से श्रीराम के आदर्श हमारे मन के भीतर घुलने लगते हैं। उनके सामूहिक नेतृत्व का चरित्र और सबको साथ में लेकर सबकी प्रतिभा को निखारकर मानव जाति में सत्य के मूल्यों की स्थापना का उनका संकल्प जब विजयी होता है तब आम आदमी भी स्वयं की सात्विक शक्ति को महसूस करता है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के पीछे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा यही है। हम अपनी श्रेष्ठ परंपराओं को गहराई से जाने। श्री राम के उदार, उदात्त चरित्र को बारीकी से समझें। जब राम को गहराई से जानेंगे तभी तो हम सुराज के सपनों को साकार करने बढ़ सकेंगे। यह ऊर्जा संचार का महोत्सव है। श्रीराम के उत्तम जीवन चरित को अपने जीवन में उतारें और शुभ संकल्पों से राष्ट्र को मजबूत बनाएं।
रायगढ़ जिस तरह उत्साह से दमक रहा है और सभी समुदायों के लोग प्रशासन के साथ इस भव्य आयोजन को सफल करने रात दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं उससे साफ है कि रामायण महोत्सव अपने शुभ संकल्पों को पूरा करने में सफल होगा और सबकी साझेदारी से श्री राम के बहुआयामी चरित्र की बारीकियों की हमारी समझ कुछ और बेहतर होगी।
छत्तीसगढ़
सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बस, एक महिला को मौत

धरसीवां। रायपुर से लगे धरसीवां के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर राजमार्ग पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन में तड़के सुबह जबलपुर से जीवन बस सर्विस की यात्री बस रायपुर आ रही थी। इसी बीच बस धरसीवां में सिक्स लाइन पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में आगे बैठी मंडला जिले की आदिवासी महिला राजकुमारी धुरू (37) की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
छत्तीसगढ़
उत्तर बस्तर कांकेर : स्वीप के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर। स्वीप के नोडल अधिकारियों और कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक लेकर कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर के नव प्रवेश विद्यार्थियों का आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हैं उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए शत-प्रतिशत अभियान चलाया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय स्तर के प्रत्येक कक्षा में दो विद्यार्थी को नोडल बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि राशन दुकान, पंचायत भवनों और खाद गोदामों में पांपलेट चस्पा करें, जिससे शत प्रतिशत लोगों का नाम जोड़ा जा सके। कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी महाविद्यालयों से उपस्थित प्राचार्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का रेडक्रास में पंजीयन कराएं ताकि रेडक्रास से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध हो सकते।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा, भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, कांकेर धनंजय नेताम, अंतागढ़ विश्वास कुमार, पखांजूर मनीष साहू, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन सहित सभी कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर जारी हैं। अब पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए हैं। जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है।
-
देश2 years ago
TMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम2 years ago
Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम2 years ago
पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम2 years ago
किराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़2 years ago
Chhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
मनोरंजन2 years ago
Radhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
क्राइम2 years ago
जिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
छत्तीसगढ़2 years ago
सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन