छत्तीसगढ़
वट सावित्री व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त

रायपुर। वट सावित्री व्रत 19 मई यानि आज हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद पाने यह व्रत करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री ने तपस्या और व्रत-उपवास के बल पर यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगे थे। उसी प्रकार हर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और इसलिए वट सावित्री का भी व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और आज के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ का विधि-विधान से पूजन करती है और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी व्रत या पूजा यदि शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह अधिक फलदायी मानी जाती है। इसलिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त अवश्य पता होना चाहिए। वट सावित्री व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वट सावित्री व्रत की पूजा विधि: वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाओं को सबसे पहले इस दिन सुबह प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद नए वस्त्र धारण करें। महिलाएं भुल कर भी काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। व्रती महिलाएं खास तौर पर पीले, लाल, हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं।
महिलाएं अपना श्रंगार कर शुभ महूर्त में बरगद के पेड़ के नीचे आसन लगा कर बैठ जाये। अगर बरगद का पेड़ आस पास नहीं हो तो उसकी टहनी को गमले में लगाकर पूजा की जा सकती है। इसके बाद धूप, दीपक जला लें और बरगद के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इसके बाद अक्षत, 5 तरह के फल-फूल, पान, सुपारी, मिठाई, मखाना और भीगे चने को लेकर बरगद की पूजा करें और बरगद के पेड़ को इन्हें अर्पित कर दें। उसके बाद बांस के बने पंखे से पेड़ की हवा करें। इसके बाद वटवृक्ष में कच्चा सूत बांध दें और उसे पकड़ कर 7 बार श्रद्धा के साथ बरगद के पेड़ की परिक्रमा करें। परिक्रमा खत्म होने के बाद सूत के छोर को दूसरी ओर बांध दें। पूजा के बाद वट सावित्री व्रत की कथा सुननी चाहिए।
क्राइम
Bilaspur: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अपराधिक तत्वों पर करवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार के निर्देशन में थाना सरकंडा से एक टीम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी गई है पेट्रोलिंग द्वारा सूचना पर अलग-अलग क्षेत्र से दो व्यक्तियों रवि साहू को रामा ग्रीन सिटी के पास से, दुर्गेश साहु को बेहतराई से पकड़ा गया जिनमें पास से अलग-अलग 02 नग चाकू जप्त किया गया दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी 1- रवि साहू पिता टुक राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी राम ग्रीन सिटी तालाब के पास सरकंडा 2- दुर्गेश साहू पिता राधे साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रिकंडो अटल आवास चिंगराजपारा
छत्तीसगढ़
क्या राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव को जानबूझकर कहा चीफ मिनिस्टर?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल मीडिया हो रही खूब चर्चा
दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उन्हें लगा कि बोलने में चूक हो गई है। दरअसल, ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच तनातनी की लगातार चर्चा होती रही। राहुल गांधी के पास भी यह प्रकरण पहुंचा था। हालांकि, बाद में ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया, लेकिन राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीते दिनों की यादें फिर से ताजा हो गईं हैं।
छत्तीसगढ़
एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं PM मोदी, रायपुर में करेंगे रोड शो

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी लगातार चुनावी प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे आने वाले हैं।
2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। 2 नवंबर को कांकेर और 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।
-
देश3 years ago
TMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम2 years ago
Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम2 years ago
पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम3 years ago
किराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़3 years ago
Chhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
मनोरंजन3 years ago
Radhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
क्राइम2 years ago
जिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
छत्तीसगढ़2 years ago
सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन