छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक

रायपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 9 से 12 जून तक आयोजित प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य मिलाकर कुल 15 पदक अपने नाम किया है। स्पर्धा में 18 राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर तैराकी में रजत और 100 मीटर में कांस्य पदक जीता।छत्तीसगढ़ की फुटबॉल बालिका टीम ने गोल्ड मैडल जीतकर अपना लोहा मनवाया।
इस बड़ी जीत की हीरो रायपुर के बालिका फुटबॉल अकादमी में अभ्यासरत खिलाड़ी किरण पिस्दा रहीं। खो-खो बालिका टीम और कबड्डी बालिका टीम को कांस्य पदक मिला। एथलेटिक्स के ऊंची कूद इवेंट में तानिया ने कांस्य पदक, 5000 मीटर दौड़ पुरुष में मनीष मांडवी ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी की तर्नीका टेटा ने रजत पदक और लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ बालिका में प्रमिला मांडवी ने रजत पदक हासिल किया।
तीरंदाजी में बिलासपुर के बहतराई आवासीय खेल अकादमी के कुबेर सिंह जगत ने व्यक्तिगत 30 मीटर में रजत पदक तथा व्यक्तिगत ओवर ऑल में रजत पदक अपने नाम किया। मिक्स इवेंट में कुबेर सिंह और बुंदेश्वरी मरावी ने कांस्य पदक जीता।
वहीं, तीरंदाज़ी में टीम चौंपियनशिप बलिका ने कांस्य पदक और बालक तीरंदाजी टीम ने रजत पदक हासिल किया।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
क्राइम
Bilaspur: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के द्वारा आगामी त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा अपराधिक तत्वों पर करवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार के निर्देशन में थाना सरकंडा से एक टीम थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग हेतु लगायी गई है पेट्रोलिंग द्वारा सूचना पर अलग-अलग क्षेत्र से दो व्यक्तियों रवि साहू को रामा ग्रीन सिटी के पास से, दुर्गेश साहु को बेहतराई से पकड़ा गया जिनमें पास से अलग-अलग 02 नग चाकू जप्त किया गया दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी 1- रवि साहू पिता टुक राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी राम ग्रीन सिटी तालाब के पास सरकंडा 2- दुर्गेश साहू पिता राधे साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रिकंडो अटल आवास चिंगराजपारा
छत्तीसगढ़
क्या राहुल गांधी ने टीएस सिंहदेव को जानबूझकर कहा चीफ मिनिस्टर?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा।
सोशल मीडिया हो रही खूब चर्चा
दरअसल राहुल गांधी ने शनिवार को मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को ‘चीफ मिनिस्टर’ कहकर संबोधित किया था। इसके बाद उन्हें लगा कि बोलने में चूक हो गई है। दरअसल, ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच तनातनी की लगातार चर्चा होती रही। राहुल गांधी के पास भी यह प्रकरण पहुंचा था। हालांकि, बाद में ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया, लेकिन राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीते दिनों की यादें फिर से ताजा हो गईं हैं।
छत्तीसगढ़
एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं PM मोदी, रायपुर में करेंगे रोड शो

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता पाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और पीएम मोदी लगातार चुनावी प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी एक बार फिर से छत्तीसगढ़ दौरे आने वाले हैं।
2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। 2 नवंबर को कांकेर और 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पहले भी पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।
-
देश3 years ago
TMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम2 years ago
Raipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम2 years ago
पति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम3 years ago
किराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़3 years ago
Chhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
मनोरंजन3 years ago
Radhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
क्राइम2 years ago
जिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
छत्तीसगढ़2 years ago
सहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन